Breaking Newsझारखण्डराजनीतिलाइव न्यूज़शिक्षा

तालडांगा स्थित लोयला स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन, उमड़े दादा-दादी और नाना-नानी

तालडांगा स्थित लोयला स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन, उमड़े दादा-दादी और नाना-नानी

तालडांगा स्थित लोयला स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन, उमड़े दादा-दादी और नाना-नानी

धनबाद: मलय गोप

धनबाद: तालडांगा स्थित लोयला स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार की सुबह स्कूल सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीसीसीएल सीबी एरिया के महाप्रबंधक प्रणव कुमार मिश्रा, डिनोबली स्कूल के निदेशक माइकल फर्नांडिस, फादर अमातुष कुजूर,

प्राचार्य जोनी पी देवासिया, उपप्राचार्य फिलिट्स लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर की। पहली बार आयोजित ग्रैंड पेरेंट्स कार्यक्रम में बच्चों के दादा-दादी और नाना नानी पहुंचे। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसे देख ग्रैंड पैरंट्स काफी खुश हुए तथा स्कूल के इस आयोजन की सराहना की। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि प्रणव कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह का आयोजन स्कूल की एक अलग पहचान बनाता है। बच्चों के भविष्य की शुरुआत ग्रैंड पैरेंट्स के हाथों से होती है। उनके लिए कार्यक्रम करना एक अच्छी सोच को दर्शाता है। वही स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि ऐसे तो हम लोग प्रत्येक वर्ष पैरंट्स डे का आयोजन करते हैं।

परंतु हम लोग ग्रैंड पैरंट्स को भूल जाते हैं। जिनका समाज के निर्माण में एक अहम योगदान रहता है। साथ ही साथ बच्चों के भविष्य को सुधारने में सवारने में यह अपना सब कुछ समर्पित कर देते हैं। उनके सम्मान में हम लोगों ने यह कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस उम्मीद और आशा के साथ की उनके योगदान को समाज हमेशा सम्मान के साथ याद रखें। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं के अलावा स्कूल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर वक्त प्रयास करते दिखे।

Related Articles

Back to top button