तारटांड़ के रहने वाले हेमलाल सोरेन की अहिल्यापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत
तारटांड़ के रहने वाले हेमलाल सोरेन की अहिल्यापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत

तारटांड़ के रहने वाले हेमलाल सोरेन की अहिल्यापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह: ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मंझलीटांड़ गांव निवासी 40 वर्षीय हेमलाल सोरेन की अहिल्यापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि उसका दोस्त उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया था, उसी से मिलने वह निकला था। छोटे भाई रामलाल सोरेन के मुताबिक, टक्कर के बाद हेमलाल सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।