डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में गया में सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी
गया जी के 230 गया टाउन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत,लाल बाबा, रामशिला पहाड़ के समीप स्थित सामुदायिक भवन में उत्तरी मंडल-1, वार्ड संख्या-6 के बूथ संख्या-50 पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में बूथ के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया।

डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में गया में सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी
बिहार : गया जी के 230 गया टाउन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत,लाल बाबा, रामशिला पहाड़ के समीप स्थित सामुदायिक भवन में उत्तरी मंडल-1, वार्ड संख्या-6 के बूथ संख्या-50 पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में बूथ के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त भारत अभियान, हर घर तिरंगा, देशभक्ति से जुड़े रोचक इतिहास की वेबसाइट, युवा क्रिएटर्स तथा देश में हो रहे नए एवं सकारात्मक प्रयासों की चर्चा की। प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में आम नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों को देशवासियों के सामने रखते हुए जनभागीदारी की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के प्रधानमंत्री और आम नागरिकों के बीच संवाद का एक प्रभावी एवं सशक्त माध्यम है। इसके जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, नवाचारों और जनभागीदारी के प्रेरणादायी प्रसंगों की जानकारी पूरे देश को मिलती है। प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण सुझाव एवं संदेश भी देशवासियों के लिए प्रेरणा के स्रोत बनते हैं। ‘मन की बात’ का उद्देश्य केवल संवाद करना नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र सेवा से जोड़ना है।
प्रधानमंत्री का संदेश हर भारतीय तक पहुंचे और देश की प्रगति में हर नागरिक अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ योगदान दे—यही इस कार्यक्रम की मूल भावना है।नशामुक्त समाज का निर्माण, राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देश के गौरवशाली इतिहास को जानना तथा युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और ‘मैं भी देश के लिए कुछ कर सकता हूं’ की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रहित, जनसेवा और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इसके पश्चात ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का समापन हुआ।



