Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

डालसा ने विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी देश के संविधान के बारे में बताया

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव माननीय कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विद्या निकेतन+2 उच्च विद्यालय हल्दीपोखर में "सुरक्षित बचपन अभियान" के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डालसा ने विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी देश के संविधान के बारे में बताया

अभिजीत सेन

जामसेदपुर / पोटका

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव माननीय कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विद्या निकेतन+2 उच्च विद्यालय हल्दीपोखर में “सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खाश कर बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देना था।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता योगिता कुमार एल ए डी सी जमशेदपुर के द्वारा बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के बारे में जानकारी दी गई – साथ ही गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता,निःशुल्क कानूनी सलाह एवं निःशुल्क विधिक सहायता कैसे मिलती है,इस बारे में बताया गया।

संविधान निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसमें दिए गए नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही गुड टच बेड टच,मानव तस्करी,डायन प्रथा एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों उसके कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया साथ ही पोक्सो एक्ट* – बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से सुरक्षा के लिए बने पोक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।

अंत में स्कूली बच्चों के बीच आवश्यक हेलफलाइन नंबरों को साझा की गई DLSA टोल फ्री नंबर – 15100 पुलिस सहायता नंबर – 112 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर – 1098।मौके पर अधिवक्ता योगिता कुमारी एल ए डी सी जमशेदपुर,पी.एल.वी संजय तिवारी,सीमा देवी,आशीष प्रजापति,बालेश्वर दास,सुदामा रजक जमशेदपुर एवं पोटका से चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल आदि उपस्थित रहे।विद्यालय के द्वारा इस तरह की कार्यक्रम की सराहना की गई तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया।

Related Articles

Back to top button