Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशबिजनेसलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

ट्रक ड्राइवर से बना सोशल मीडिया का स्टार , बरकट्ठा के लाल पंकज मद्धेशिया ने किया कमाल जाने पूरी कहानी । 

अगर आप सोचते हैं कि सोशल मीडिया पर कुछ नहीं होता, तो एक बार पंकज मद्धेशिया की कहानी जरूर जानिए।

ट्रक ड्राइवर से बना सोशल मीडिया का स्टार , बरकट्ठा के लाल पंकज मद्धेशिया ने किया कमाल जाने पूरी कहानी ।

ट्रक की सीट से सोशल मीडिया स्टार तक का सफर: हजारीबाग, बरकट्ठा के पंकज मद्धेशिया की प्रेरणादायक कहानी

अगर आप सोचते हैं कि सोशल मीडिया पर कुछ नहीं होता, तो एक बार पंकज मद्धेशिया की कहानी जरूर जानिए।

खबर 24 न्यूज नेटवर्क 

झारखंड/हजारीबाग: बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम सकरेज निवासी पंकज मद्धेशिया ने अपने जीवन की शुरुआत साल 2007 में ट्रक ड्राइवरी से अपने करियर की शुरुआत की , लेकिन लॉकडाउन के बाद वर्ष 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया में ब्लॉगर बनाने में दिलचस्पी रखा और दो ही सालों में उनके वीडियोज को जबरदस्त प्यार मिला और 2025 में मचा दिया धमाल ।

उनकी वीडियो में ट्रकिंग लाइफ, रास्तों की चुनौतियाँ, ट्रक में मटन-चिकन बनाना और ड्राइवरों की जिंदगी और दिलचस्प चित्रण मिलता है। देखते ही देखते लाखों फॉलोअर्स, नाम, शोहरत, इज्जत और अच्छी कमाई ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया।

आपको बता दे कि पंकज मद्धेशिया सोशल मीडिया से हर महीने लाखों की कमाई करते हैं और हाल ही में अपनी कमाई से एक नया Eicher कंटेनर ट्रक भी खरीदा है। जो न सिर्फ उनके लिए गर्व की बात है, बल्कि हर ट्रक ड्राइवर और युवा के लिए एक प्रेरणा भी।

अब उन्हें लोग ‘ट्रकों का बादशाह’ और ‘सोशल मीडिया का स्टार’ कहने लगे हैं।

तो सोशल मीडिया पर शुरुआत कीजिए और अपनी कहानी खुद लिखिए ।

Related Articles

Back to top button