टाटीझरिया में हुए बस दुर्घटना मे हुए सिख समुदाय के 8 लोगों के निधन पर अंतिम अरदास पर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
8 लोगों के निधन पर अंतिम अरदास पर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

- टाटीझरिया में हुए बस दुर्घटना मे हुए सिख समुदाय के 8 लोगों के निधन पर अंतिम अरदास पर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
गिरिडीह: मनोज कुमार

गिरिडीह: 17 सितंबर को बस दुर्घटना में सिख समाज के 8 लोगों की मौत हो गई थी। उसी के निमित शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अंतिम अरदास के दिन गुरुद्वारा में झारखंड बिहार बंगाल समेत अन्य राज्यों से काफी संख्या में सिख समाज के लोग पहुंच कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान दुर्घटना में गुजर गए आठो चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया। तत्पश्चात उन सभी के आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस दौरान गिरिडीह के भी सभी सिख समाज के लोग मौजूद थे। इस अरदास में पुर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव,पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी,चुन्नू कांत,दिलीप वर्मा,विनय सिंह, जाकिर हुसैन खान, मो.इरफान,नवीन सिन्हा, समेत अन्य भाजपाई भी शामिल हुए। इस दौरान सभी ने चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बाबत पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। ज्यादा की संख्या में लोग कीर्तन में शामिल होने के लिए जा रहे थे लेकिन अचानक यह घटना घट गई। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार वालों को इस बड़े दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मालूम हो कि 17 सितंबर को 52 की संख्या में सिख समुदाय के लोग समागम कीर्तन में शामिल होने के लिए रांची जा रहे थे। इसी दरमियान टाटीझरिया के पास सिवाने नदी पुल पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। मौके पर डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया,अमरजीत सिंह सलूजा, हरविंदर सिंह बग्गा,जगजीत सिंह बग्गा, ऋषि सलूजा, रोमल,संदीप,समेत सिख समुदाय के लोग मौजूद थे।



