टाटीझरिया के खम्भवा में सनराइज पब्लिक स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन
हजारीबाग टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर पंचायत अंतर्गत खम्भवा में सनराइज पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन

टाटीझरिया के खम्भवा में सनराइज पब्लिक स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन
अभिभावक बच्चों को मोबाइल-टीवी से दूर रखें और होमवर्क पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी – विधायक
हजारीबाग: कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट
हजारीबाग : टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर पंचायत अंतर्गत खम्भवा में सनराइज पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन मंगलवार को बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, प्रमुख संतोष मंडल, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि योधी प्रसाद यादव, पंसस राजेश कुमार यादव आदि ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर, फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

तत्पश्चात पुष्प गुच्छ और शॉल देकर अतिथियों का स्वागत विद्यालय निदेशक मिथिलेश पाठक, अनुज साव, शिक्षक राजू प्रजापति, नीलमणि पांडेय, दीपक प्रसाद यादव, अंकित आनंद, गोलू कुमार के द्वारा सम्मानित कर किया गया। इस दौरान स्कूल प्रांगण में समारोह का आयोजन किया गया, जिसका संचालन मिथिलेश पाठक ने किया। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि खम्भवा में सनराइज पब्लिक स्कूल का खुलना शिक्षा क्षेत्र में हर्षोल्लास का विषय है।

उन्होंने कहा कि अमीर बच्चे बेहतर पढ़ाई के लिए बाहर जाते हैं, और गरीब बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित रह जाया करते थे, लेकिन आज अमीर बच्चों के साथ-साथ गरीब बच्चे भी अंग्रेजी की पढ़ाई करें, इसके लिए खम्भवा गांव में विद्यालय खुल गया है। साथ ही विधायक ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के विद्यालय से पढ़कर आने के बाद आप अपने बच्चे को मोबाइल और टीवी से दूर रखें।
इन दोनों से यदि आप दूर रख लेते हैं और विद्यालय में दिया गया होमवर्क करवाते हैं तो आपके बच्चों को शिक्षा क्षेत्र में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि शिक्षा ही विकास की पूंजी है और आज के आधुनिक युग में शिक्षा बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के निदेशक शिक्षा के क्षेत्र में अनुभवी हैं। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।
उन्होंने कामना की कि इस विद्यालय से पढ़कर बच्चे बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, आईएएस, आईपीएस बनें, जिससे हमें बहुत खुशी होगी। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधि और प्रतिनिधि ने संबोधन कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन अनुज साव ने किया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, सुरेश कुशवाहा, महेश अग्रवाल, ब्रजकिशोर सिंह, जीतन महतो, चेतनारायण प्रसाद, जीतन यादव, सहदेव यादव, रजनीकांत चौधरी, कृष्णा साव, प्रबील प्रसाद, डीएन सिंह,लक्ष्मण सिंह,कृष्णा सिंह,सुर्यनारायण यादव, परमेश्वर प्रसाद यादव, चेतनारायण प्रसाद, गणेश गोप, प्रकाश प्रजापति, कौलेश्वर मिश्र, शैलेश सिंह, सुखदेव पांडेय, विजय ठाकुर, निखिल सिंह, अनिल प्रसाद, झुनझुन गुप्ता, पंकज मंडल, प्रिंस सिंह, प्रदीप सिंह, ब्रजनंदन पाठक, कनहाय राम, त्रिभुवन मंडल, संदीप गंझू, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।




