Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

झुरझुरी पंचायत भवन में तिरंगा झंडा वितरण किया गया ।

झुरझुरी पंचायत भवन में तिरंगा झंडा वितरण किया गया ।

झुरझुरी पंचायत भवन में तिरंगा झंडा वितरण किया गया ।

हजारीबाग : इस वक्त हमारा देश 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है इसी को लेकर देश के प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार पूरे भारत में इस 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है l इसी को लेकर बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुरझुरी पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया सुमन कुमार के नेतृत्व में तिरंगा झंडा वितरण किया गया l तिरंगा झंडा वितरण के दौरान कहा गया कि पंचायत के हर घर में तिरंगा हो ताकि हमारा आजादी का अमृत महोत्सव विशेष रहे और लगे कि हां हम लोग अपना देश का 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं l

इस कार्यक्रम में पंचायत मुखिया सुमन कुमार, उप मुखिया प्रतिनिधि एवं विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष सुखदेव यादव , विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल झुरझुरी पंचायत के मंत्री अमित कुमार सोनी,झुरझुरी पंचायत के वार्ड सदस्य, खगेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद एवं पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button