Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दीया एक दिवसीय धरना।

झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दीया एक दिवसीय धरना।

झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दीया एक दिवसीय धरना।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह :  झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले मंगलवार को गिरिडीह नगर निगम के कर्मचारियों ने नियुक्ति पदाधिकारी के मनमानी रवैया के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महासंघ नेता अशोक सिंह ने कहा कि निगम कर्मियों के हड़ताल के दौरान 5 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से समझौता हुआ था जिसमें सभी मांगों पर संचिका में काम जारी है लेकिन नियुक्ति पदाधिकारी के लापरवाह रवैया के कारण नियुक्ति की प्रक्रिया बाधित हो रही है जिसके विरोध में यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है उन्होंने कहा कि नियुक्ति पदाधिकारी के लापरवाही के कारण नियुक्ति संबंधित मामले लंबित है और वह किसी से मुलाकात भी नहीं करते।

जिसके विरोध में सारे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया है।इस दौरान अजीत राय और अजिंत चंद्रा को अध्यक्ष, राजेश सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष वह श्रीकांत यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।

वही मौके पर लखन हरिजन ,मोहम्मद साबिर ,लखन शर्मा,मृत्युंजय सिंह,अजीत राय ,सुभाष शर्मा ,शंभू सिंह, सहित कर्मचारी गण मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button