Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसलाइव न्यूज़शिक्षा

जेपीएससी अपग्रेडड फाउंडेशन कोर्स के लिए चाणक्य आईएएस एकेडमी में नए बैच की शुरुआत 3 दिसंबर से 

संस्थान में अभ्यर्थियों के लिए स्मार्ट कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध : रीमा मिश्रा

जेपीएससी अपग्रेडड फाउंडेशन कोर्स के लिए चाणक्य आईएएस एकेडमी में नए बैच की शुरुआत 3 दिसंबर से 

 

अनुकूल वातावरण में उन्नत सुविधाएं प्रदान कर गुणवत्ता पूर्ण तैयारी कराना संस्थान का उद्देश्य : विनय मिश्रा

 

संस्थान में अभ्यर्थियों के लिए स्मार्ट कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध : रीमा मिश्रा

हजारीबाग। स्थानीय कौशल्या प्लाजा स्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी के हजारीबाग शाखा में आगामी 3 दिसंबर से जेपीएससी अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स के नए बैच की शुरुआत की जा रही है। उक्त जानकारी चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि जेपीएससी अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस कोर्स के तहत बेसिक से लेकर पाठ्यक्रम और इंटरव्यू तक की संपूर्ण तैयारी आधुनिक तकनीकों के जरिए कराई जाती है।

उन्होंने कहा कि इस कोर्स की तैयारी कर चुके अभ्यर्थियों को केवल समय समय पर परीक्षा से पूर्व रिविजन की आवश्यकता पड़ सकती है! उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर अभ्यर्थियों को सफलता का राह आसान बनाना संस्थान का उद्देश्य है। इसी के मद्देनजर संस्थान में अभ्यर्थियों को तैयारी कराई जाती है।

वहीं संस्थान की जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, डाउट क्लासेस की अलग व्यवस्था, समय समय पर सक्सेस गुरू एके मिश्रा का मार्गदर्शन, आधुनिक लाइब्रेरी और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाता है, जिससे संस्थान में तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सफलता प्राप्त करना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि डाउट क्लासेस पर भी संस्थान विशेष ध्यान देती है और इसके लिए अलग से डाउट क्लासेस अभ्यर्थियों को दी जाती है ताकि किसी टॉपिक को लेकर अभ्यर्थियों में कोई कन्फ्यूजन की स्थिति ना रहे और बेहतर तैयारी कर ऐसे अभ्यर्थी अपने मंजिल की राह तक आसानी से पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button