Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

जमशेदपुर ब्लड सेंटर में टीम पीएसएफ के द्वारा दिए गए एक दिवसीय प्राथमिक सहायता सह आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण।

जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सभागार में, भीवीडीए जमशेदपुर के द्वारा 6 माह तक चलने वाले प्रति रविवार, रक्तदान जागरूकता, रक्त के अवयव, एवं अन्य कई विषयों को लेकर मास्टर मोटीवेटर यानी प्रेरक या कहे तो उत्साहवर्धक का कार्यशाला का 12 वें बैच का संचालन किया

जमशेदपुर ब्लड सेंटर में टीम पीएसएफ के द्वारा दिए गए एक दिवसीय प्राथमिक सहायता सह आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर—-

जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सभागार में, भीवीडीए जमशेदपुर के द्वारा 6 माह तक चलने वाले प्रति रविवार, रक्तदान जागरूकता, रक्त के अवयव, एवं अन्य कई विषयों को लेकर मास्टर मोटीवेटर यानी प्रेरक या कहे तो उत्साहवर्धक का कार्यशाला का 12 वें बैच का संचालन किया जा रहा. इसी प्रशिक्षण के दौरान आज 22 फरवरी को, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ के द्वारा पुरा दिन व्यापी प्राथमिक सहायता, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, कैसे किसी घायल को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाना,

सीपीआर तकनीक, डुबते हुए को बचाने, जलना, झुलसना, हड्डियों का टुटना, प्राथमिक सहायता, स्ट्रेचर ड्रिल, एंबुलेंस लोडिंग, रेस्क्यू ट्रिक्स अन्य कई विषयों पर प्रेजेंटेशन सह लाइव डेमो के माध्यम से प्रदान किया गया. उद्देश्य रहा तो सिर्फ और सिर्फ, भारत सरकार के दिशा-निर्देश को सामने रख, किसी भी घायल को गोल्डन आवर में, हम कितना जल्द से जल्द नजदीकी, स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा सके. ताकि समय रहते हम सबों की तत्परता से, कम से कम साधनों, कम से कम समय पर, समय रहते,

उसे इलाज कराने की स्थिति में लाकर डॉक्टर को सुपूर्द कर सकें. उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों ने, प्रशिक्षण कार्यक्रम को काफी सराहा, अरिजीत सरकार के पढ़ाने की शैली के सभी कायल हो गए. प्रशिक्षण की प्रमुखता, लड़कियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. अंत में सभी के बीच प्रशिक्षण से जुड़े कई सवाल जवाब भी किया गया. सही जानकारी साझा करने वाले को, उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कृत भी किया गया। मोके पर टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, भीवीडीए के फाउंडर सुनील मुखर्जी, महासचिव कमल कुमार घोष, कुमारेस हाजरा, मोहम्मद दानिश, उत्तम कुमार गोराई, उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button