जन कल्याण ट्रस्ट के द्वारा उपनगरी पचम्बा के पैठियाटांड में निर्मित कराए गए दो प्याऊ का उद्घाटन
जन कल्याण ट्रस्ट के द्वारा उपनगरी पचम्बा के पैठियाटांड में निर्मित कराए गए दो प्याऊ का उद्घाटन

जन कल्याण ट्रस्ट के द्वारा उपनगरी पचम्बा के पैठियाटांड में निर्मित कराए गए दो प्याऊ का उद्घाटन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : अत्यधिक गर्मी को देखते हुए केडिया जन कल्याण ट्रस्ट के द्वारा उपनगरी पचम्बा के पैठियाटांड में निर्मित कराए गए दो प्याऊ का उद्घाटन शुक्रवार को सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनू के हाथों किया गया। विधिवत पूजा पाठ के बाद विधायक श्री सोनू ने नारियल फोड़कर दोनों प्याऊ का उद्घाटन किए। इसके पूर्व सदर विधायक और ट्रस्ट के सम्मानित लोगों का स्वागत बुके देकर किया गया। बताया गया कि पूर्वजों की पुण्य स्मृति में केडिया जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से लोगों को पीने के लिए अमृतधारा ओर पशुओं को पीने के लिए शुद्ध जल प्याऊ का निर्माण कराया गया। बताया गया कि केडिया जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर अमृतधारा प्याऊ लगाया गया है। इस बाबत बताया गया कि इस भीषण गर्मी में पशुओं को भी अत्यधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। जिसको देखते हुए पशुओं के लिए शुद्ध जल का प्याऊ बनाया गया। अब पशुओं को भी इस गर्मी में शुद्ध जल मिलने से राहत मिलेगी। इस बाबत सदर विधायक ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा 14 स्थानों पर अमृतधारा निर्मित किया गया है। जिससे प्रत्येक दिन 95 हजार लीटर पानी जनता के बीच वितरित हो रही है।

जो काफी सराहनीय और पुण्य की बातें। विधायक ने ट्रस्ट के लोगों को इस कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। जहां तक मेरी मदद की आवश्यकता है तो हर संभव मदद किया जाएगा। मौके पर शंभू दयाल केडिया, सरवन केड़िया, विकास केडिया, प्रभात बगैड़िया समेत अन्य ट्रस्ट के लोग उपस्थिति थे।



