उत्तर प्रदेशताजा खबर

छात्रवृति राशि भुगतान में देरी से आक्रोशित छात्र

जिला उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

संयुक्ता न्युज डेस्क

हजारीबाग – ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन का हजिला प्रतिनिधिमंडल ने हजारीबाग जिला उपायुक्त और जिला कल्याण पदाधिकारी से मिल कर मांग पत्र सौंपा।विभिन्न बीएड महाविद्यालय से आए हुए छात्रों ने मांग पत्र के माध्यम से आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति आवेदन वर्ष 2020-21 की छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान अब तक नहीं हो पाया। कॉलेजों द्वारा फीस जमा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

जिला उपाध्यक्ष पूजा कुमारी ने कहा कि छात्रों के लंबे संघर्ष के बाद छात्रवृत्ति आवेदन के पोर्टल को खोला गया था ,परंतु यह बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि वर्ष 2020- 21 की छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान अब तक छात्रों को नहीं किया गया है।बीएड महाविद्यालय की फीस एक लाख से डेढ़ लाख के बीच में है। ऐसे में अधिकांश छात्र छात्राओं ने इसी छात्रवृत्ति की राशि के भरोसे अपना नामांकन लिया था।

Related Articles

Back to top button