Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, कोमा में आईसीयू में भर्ती, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

करहरबारी पंचायत के रहने वाले कुलदीप रवानी छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, कोमा में आईसीयू में भर्ती, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : करहरबारी पंचायत के रहने वाले कुलदीप रवानी छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अवस्था में उन्हें शहरी क्षेत्र स्थित नव जीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां वे फिलहाल आईसीयू में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार कुलदीप रवानी अभी कोमा में हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के संबंध में घायल के भाई सिकंदर रवानी ने बताया कि कुलदीप छत पर चढ़ रहा था, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नव जीवन नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

सिकंदर रवानी ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है और इलाज में भारी खर्च आ रहा है। उन्होंने समाजसेवियों, शुभचिंतकों और आम लोगों से आगे आकर इलाज में आर्थिक सहयोग करने की अपील की है, ताकि कुलदीप की जान बचाई जा सके।

सहयोग के लिए संपर्क करें, 8789055626, सिकंदर रवानी, घायल का भाई।

Related Articles

Back to top button