Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटनालाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

चार हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत।

चार हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत।

चार हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत।

संवाददाता मुन्ना यादव 

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड के खरगु पंचायत के बराकर नदी के पदना पुल के बगल करू बरगद पेड़ के समीप में चार हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला वहीं एक व्यक्ति किसी तरह भागकर जान बचाई। खरगु पंचायत के सीमावर्ती पदना पुल बराकर नदी के बगल के करू बरगद के पास लगभग 9:30 बजे रात दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था।जाने के कर्म में गुलाम रसूल उम्र लगभग 36 वर्ष ग्राम दालंगी पोस्ट बांगरा कला प्रखंड बिरनी जिला गिरिडीह के निवासी को हाथीयों ने कुचल डाला। घटनास्थल पर ही गुलाम रसूल की मृत्यु हो गई, । इसकी सूचना वन विभाग एवं चलकुशा थाना के अधिकारियों को दूरभाष के द्वारा दिया गया, सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी रेंजर आनंद कुमार सिंह, देवचंद महतो, संतु कुमार, राजेंद्र कुमार एवं थाना से मलिक स्टीफन अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और वन विभाग के द्वारा मृतक परिवार को 50 हजार रुपए तत्काल मुआवजा दिया गया। और 4 लाख रुपए अंचलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद देने कि बात कही चलकुशा थाना के एसआई मलिक स्टीफन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया गया।

इसकी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे चलकुशा जिप सदस्य सह ऐपवा प्रदेश अध्यक्ष सविता सिंह पूर्व प्रमुख बिरनी गिरिडीह के सीताराम सिंह मुखिया मुकेश यादव मोहम्मद रफीक पूर्व पंचायत समिति सदस्य भूदेव चौधरी ब्रह्मदेव मोदी दिनेश पांडेय दामोदर तुरी बाबू जान अंसारी समेत अन्य ग्रामीण एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button