
संयुक्ता न्युज डेस्क
कोलकाता – पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मे आज एजेसी बोस रोड इलाके से गुजर रही एक चलती ट्राम मे अचानक से लगी आग के बाद ट्राम मे सफर कर रहे यात्रियों मे अफरा तफरी का माहौल छा गया. जबतक आग अपना विकराल रूप लेती तबतक ट्राम मे सवार यात्री व चालक सहित कंडक्टर ट्राम से अपनी अपनी जान बचाकर उतर गये.
वहीं घटना की खबर सुन मौक़े पर पहुँची एक दमकल की गाड़ी ने ट्राम मे लगी आग पर काबू पाया



