चलकुशा सुनिल सिमेंट सेंटर में अंबुजा सीमेंट की बताई गई विशेषताएं।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत सुनील सीमेंट सेंटर चलकुशा में शनिवार को अंबुजा सीमेंट(अदानी सीमेंट) द्वारा कॉन्ट्रैक्टर सम्मेलन का आयोजन किया गया।

चलकुशा सुनिल सिमेंट सेंटर में अंबुजा सीमेंट की बताई गई विशेषताएं।
संवाददात – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत सुनील सीमेंट सेंटर चलकुशा में शनिवार को अंबुजा सीमेंट(अदानी सीमेंट) द्वारा कॉन्ट्रैक्टर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के तकनीकी इंजीनियर शशांक आनंद ने अंबुजा सीमेंट के सारे उत्पाद अंबुजा नार्मल, अंबुजा कॉम्पोसेम, अंबुजा प्लश तथा अंबुजा कवच सीमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी, साथ हीं गृह निर्माण संबंधित जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गृह निर्माण की मजबूती के लिए सीमेंट बालू और गिट्टी का उचित मात्रा में मिश्रण होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि घर के दीवार के साथ ही पिलर, लिऺटन, छत की ढलाई की मजबूती सालों साल तक बरकरार रहे और साथ ही यह भी बताया गया कि अंबुजा सर्टिफाइड टेक्नोलॉजी के क्या क्या फायदे है,और कंपनी के द्वारा दिए गए सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक कैसे उठाए। जिसे सुनकर सभी कॉन्ट्रैक्टर बंधु अत्यंत उत्साहित हो गए।

सम्मेलन में कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए फ्री ऑफ कॉस्ट सर्विसेज के बारे में भी बताया गया। मौके पर कंपनी की और से डिप्टी मैनेजर प्रभात पाण्डेय, सेल्स ऑफिसर दिलीप यादव, सुनील सीमेंट सेंटर के प्रोपराइटर सुनील कुमार मोदी, कॉन्ट्रैक्टर कुमार मंडल, नारायण यादव, कारू सिंह, दशरथ यादव, रूपेश यादव, विजय यादव एवं अन्य लोग काफी संख्या उपस्थित थे।



