Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

चलकुशा में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

चलकुशा में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

चलकुशा से मुन्ना यादव 

हजारीबाग: चलकुशा महाशिवरात्रि पर्व चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के शिवपुरी धाम,बडानो धाम, राधा कृष्णा मंदीर एवं अन्य विभिन्न शिवालयों में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर शिव पुरी धाम में रात्रि में दुगोला कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वहीं बडानो धाम में भी भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने रात्रि में दुगोला एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम का खुब आनंद लिया एवं झुमते नजर आए।श्रद्धालुओं ने गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवालयों में भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर भक्तों में खूब उत्साह दिखाई दिया। सारा माहौल भक्तिमय हो गया। विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का बारात निकाला गया।बुधवार को श्रद्धालुओं ने भी शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद, बेलपत्र, बेर और गुड़ आदि से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। हर-हर बम-बम के जयकारों से शिवालय गूंज उठे।

चलकुशा प्रखंड के विभिन्न गांवों के शिव मंदिरों में सवेरे से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को श्रद्धालुओं का भारी संख्या में तांता लगा रहा।

Related Articles

Back to top button