चलकुशा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती धूमधाम मनाई गई।
चलकुशा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती धूमधाम मनाई गई।

चलकुशा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती धूमधाम मनाई गई।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के समीप डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र राम एवं संचालन अशोक दास ने किया। कार्यक्रम में बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव एवं जिला परिषद सदस्य सविता सिंह शामिल होकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दिया। चलकुशा प्रखंड के युवा अंबेडकर क्लब चलकुशा,नरैना,सुदन एवं अन्य गांवों में भी बाबा भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई एवं कई जगहों पर झांकी एवं बाइक रैली भी निकाली गई। मौके पर

पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के आदर्शों व उनके उद्देश्यों को पूरा होने तक संघर्ष की बात कही। वहीं जिला परिषद सदस्य सविता सिंह ने अंबेडकर के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर, चलकुशा मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, दशरथ यादव लखन साव, गोविंद चौधरी, सुदामा दास, भुनेश्वर दास, नारायण दास, मुन्ना दास, भिगलाल दास, धर्मेंद्र दास, रंजित दास, नरेश दास एवं काफी संख्या में महिलाएं पुरूष शामिल थे।




