चलकुशा मे बीईओ का स्वागत सह बिदाई समारोह का किया गया आयोजन:निवर्तमान बीईओ की विदाई व नए बीईओ का शिक्षकों ने किया स्वागत।
चलकुशा प्रखंड के पीएम श्री+2 उच्च विद्यालय चलकुशा में स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया

चलकुशा मे बीईओ का स्वागत सह बिदाई समारोह का किया गया आयोजन:निवर्तमान बीईओ की विदाई व नए बीईओ का शिक्षकों ने किया स्वागत।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के पीएम श्री+2 उच्च विद्यालय चलकुशा में स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ सह सीओ अमृता सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद नौशाद व संचालन संतोष कुमार ने किया।निवर्तमान बीईओ किशोर साव की विदाई व नए बीईओ प्रभाकर कुमार का शिक्षकों ने किया स्वागत।समारोह में अतिथियों को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से उपस्थित शिक्षकों द्वारा माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बीडीओ सह सीओ ने कही की मैं यहां एक पदाधिकारी के रूप में नहीं बल्कि एक बहन एवं साथी के रूप में काम करूंगी। मुझे शिक्षा की क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्र में विकास करनी है इसमें सभी शिक्षकों का सहयोग की जरूरत है। वहीं बीईओ ने कहा कि स्थानांतरण एक सरकारी प्रक्रिया है सरकारी कर्मियों को विभाग जहां भेजती है जाना पड़ता है।

शिक्षकों के द्वारा बताया गया कि पूर्व के बीईओ की तरह आगे भी नए बीईओ से शिक्षकों को सहयोग व मार्गदर्शन मिलता रहेगा। बीईओ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजाप्ता अध्यक्ष संतोष कुमार सहायक अध्यापक अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय सचिव कामेश्वर यादव, प्रेमरंजन दुबे, मनीष कुमार मिश्रा, चंचल कुमारी, दुलारी कुमारी, अशोक चौधरी, प्रभाकर चौधरी, वीरेंद्र यादव, विजय ठाकुर, अमित सिंह जितेंद्र ठाकुर अनवर हुसैन राजेश कुमार, दुर्योधन पंडित, लक्ष्मण मिस्त्री, पंकज चौधरी, रामेश्वर चौधरी एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे




