चलकुशा माले ने मनाया कामरेड चारू मजूमदार का 53वां शहादत दिवस।
चलकुशा माले ने मनाया कामरेड चारू मजूमदार का 53वां शहादत दिवस।

चलकुशा माले ने मनाया कामरेड चारू मजूमदार का 53वां शहादत दिवस।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा माले प्रखंड कमेटी ने भाकपा माले के संस्थापक व प्रथम केन्द्रीय महासचिव काॅमरेड चारू मजुमदार के 53 वां शहादत दिवस खरगु में प्रखंड सचिव अशोक चौधरी कि अध्यक्षता में संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रखकर श्रध्दांजलि दी गई।

राज्य कमिटि सदस्य सह जिप सदस्य सविता सिंह ने कही कि काॅमरेड चारू मजुदार भाकपा माले के संस्थापक नेता व प्रथम महासचिव एवं नक्सलबाड़ी आंदोलन के योद्धा थे।इतिहास गवाह है कि नक्सलबाड़ी आंदोलन सामंती व्यवस्था और फासिस्ट सरकारों को झकझोर कर रख दिया था।इसलिए उस समय के केन्द्र व राज्य सरकारों ने मिलकर कामरेड मजुमदार को 1972 में गिरफ्तार कर कोलकाता के बड़ा बाजार थाना में उनकी ह्त्या कर दी थी।उनकी हत्या कर फासिस्ट सरकारें समझी कि चारू मजुमदार के विचार व नेतृत्त्व वाली पार्टी, भाकपा माले को समाप्त कर दिया।लेकिन आज उनके विचार व उनकी पार्टी संपूर्ण भारत में स्थापित है। आज देश में केन्द्र सरकार के रूप में और भी मजबूत फासिस्ट सरकार स्थापित है।जिसका विचार ही समाजवाद को समाप्त कर पूँजीवादी व्यवस्था कायम करना है।ऐसे समय में माले के तमाम सिपाहियों को संकल्प लेना होगा कि नक्सलबाड़ी आंदोलन को याद करते हुए काॅमरेड चारू मजुमदार के सपनो को साकार करना है। यही सच्ची श्रध्दांजलि होगी। इस अवसर पर माले प्रखंड कमेटी सदस्य सावित्री देवी, बाबूजान अंसारी, रामप्रसाद राम, शरीफ मियां, सुखदेव पासवान, छोटू सिंह, महेंद्र दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।




