Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

चलकुशा बीडीओ सह सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों का की औचक निरीक्षण।

हजारीबाग चलकुशा प्रखंड अंतर्गत बीडीओ सह सीडीपीओ अमृता सिंह ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण की।

चलकुशा बीडीओ सह सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों का की औचक निरीक्षण।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत बीडीओ सह सीडीपीओ अमृता सिंह ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण की। जिसमें सेवाटांड़ आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका सहायिका केंद्र पर उपस्थित नहीं पाई गई। भिखनाडीह आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका उपस्थित नहीं पाई गई एवं बच्चों को 10:00 बजे तक नाश्ता नहीं दिया गया था।

पंदनाटांड़ एवं केंदुआ 2 आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका उपस्थित नहीं पाई गई। रागडीह आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया। वहीं बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत बेड़ोकला मे सरपंच टोला आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका सहायिका उपस्थित नहीं पाई गई। बेड़ोकला बीच टोला आंगनबाड़ी केंद्र मे सेविका उपस्थित नहीं पाई गई।

हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र मे कार्यशैली सही नहीं पाया गया। एवं एफआरएस मात्र 28% किया गया वजन पंजी नहीं पाया गया। उदयसिंघा केंद्र में बच्चों की उपस्थिति काफी कम पाई गई।

अनधिकृत रूप से आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए जाने एवं काफी अन्यमितताएं पाए जाने पर बीडीओ ने गंभीरता से लिया है एवं संबंधित केंद्र के आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका
को दिनांक 18 नवंबर 2025 को पत्रांक संख्या 467,468,469,470,471,472,473,474,475 के तहत स्पष्टीकरण किया गया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button