Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

चलकुशा प्रखंड कृषि पदाधिकारी शैलेश रंजन को दी गई विदाई 

चलकुशा प्रखंड कृषि पदाधिकारी शैलेश रंजन को दी गई विदाई 

चलकुशा प्रखंड कृषि पदाधिकारी शैलेश रंजन को दी गई विदाई 

संवाददाता – मुन्ना यादव 

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड कृषि पदाधिकारी शैलेश रंजन की विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। विदाई समारोह में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी मौजूद थे। शैलेश रंजन 2018 से प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में चलकुशा में कार्यरत थे।शैलेश रंजन वर्तमान में गढ़वा सिविल कोर्ट में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी गढ़वा सिविल कोर्ट में कार्यरत हुए। शैलेश रंजन ने कहा कि चलकुशा प्रखंड में बीता समय मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है।विदाई समारोह में बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी ने कहा कि शैलेश रंजन एक अच्छा व्यक्तित्व के साथ-साथ मिलजुल कर अच्छा काम करते रहे।

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, बीपीओ प्रणव कुमार सिन्हा, मुखिया प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह, समाजसेवी शशि सिंह, प्रधान लिपिक साकेब आलम,अभय पासवान, विकास कुमार, उमेश साव,पुरन पासवान, बालगोविंद गिरी, रोजगार सेवक गुलजार आलम,शमशाद आलम, शमसाद आलम,अफजल अली, कोलेश्वर यादव, ओम प्रकाश आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button