चलकुशा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण को लेकर बैंक ऑफ इंडिया के सामने किया गया एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन।
चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के बगल स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष किसानों के हित में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने किया।

चलकुशा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण को लेकर बैंक ऑफ इंडिया के सामने किया गया एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के बगल स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष किसानों के हित में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण उपलब्ध कराने में हो रही अनदेखी को लेकर सरकार एवं संबंधित व्यवस्था के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर की। लोगों ने एकजुट होकर किसानों की समस्याओं को उठाया

धरना-प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, गोबिंद चौधरी, गौरीशंकर ठाकुर, टेकलाल रविदास, सुरेंद्र राणा, अख्तर अंसारी, कृष्णा रविदास, अनिल रविदास, सुरजन यादव, सुबोध चौधरी सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। ऐसे में किसानों को सरकारी योजनाओं एवं किसान क्रेडिट कार्ड ऋण का लाभ मिलने में परेशानी होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
अब देखना यह होगा कि किसानों की समस्याओं को लेकर किए गए इस धरना-प्रदर्शन के बाद संबंधित विभाग और सरकार कब तक ठोस पहल करती है।



