Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चटकरी गांगो महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना,केंदुआ की टीम।

चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चटकरी के गांगो महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा आयोजित किया गया।

चटकरी गांगो महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना,केंदुआ की टीम।

संवाददात – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चटकरी के गांगो महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें कुल सौलह टीम भाग लिया।

फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला का शुभारंभ केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक अमित यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं किक मार कर किया फाइनल मुकाबला रेड आर्मी क्लब हजारीबाग बनाम प्रिंस क्लब केंदुआ के बीच खेला गया। जिसमें केंदुआ की टीम 0 दो से जीत हासिल किया।

वहीं विजेता टीम केंदुआ को प्रथम पुरस्कार स्प्लेंडर बाइक एवं उप विजेता टीम हजारीबाग को द्वितीय पुरस्कार सीडी डीलक्स बाइक महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं बरकट्ठा विधायक अमित यादव के ने दोनों टीम को पुरस्कार वितरण किया। मंत्री अन्नपूर्णा देवी को विधायक अमित यादव ने शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया।

मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कही की इस तरह का खेल का आयोजन किए जाने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। एवं उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कही की हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पटल पर जाएं। वहीं विधायक अमित यादव ने कहा कि खिलाड़ियों की उत्साह को बढ़ाने के लिए इस फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन मेरे द्वारा किया जाता है। एवं कमेटी के सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
चलकुशा से मुन्ना यादव की रिपोर्ट।

Related Articles

Back to top button