Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ग्रामीणों के साथ विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया ।

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका पंचायत के टंगरसाई गांव में ग्रामीणों के साथ विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया

ग्रामीणों के साथ विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया ।

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर/ पोटका

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका पंचायत के टंगरसाई गांव में ग्रामीणों के साथ विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया ग्रामीणों को इस दिवस को मनाए जाने का महत्व को बताया गया। वरिष्ठ नागरिक को उनके क्या क्या अधिकार है, इस बात की जानकारी उन्हें दी गई। साठ वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक कहलाते हैं अगर कहीं पे किसी भी वृद्ध व्यक्ति पर किसी के द्वारा किसी प्रकार की प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आता है तो उस पर कानूनी करवाई हो सकती है ।

इस मामले में तीन महीने की जेल और 5 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है।किसी वरिष्ठ नागरिकों के जायदाद पर उसके उत्तराधिकारी का अधिकार माना जाता है। उसी प्रकार वृद्धावस्था में उसका देखभाल करना उसके उत्तराधिकारी के कर्तव्य में शामिल है। अगर किसी जगह कोई बुजुर्ग परेशान है या किसी मुसीबत पड़ा है तो मदद के लिए 14567 इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। ये नंबर हर दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चालू रहती है।विधिक सेवा या अन्यान्य सरकारी योजनाओं के लाभ लेने हेतु लीगल एड क्लिनिक पोटका में संपर्क करने के लिए कहा गया।मौके पर ग्रामीणों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,राजेश माहली,गौतम सरदार,मकरो कर्मकार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button