Breaking Newsटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल पोटका एवं कोवाली थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करते हुए, दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने रविवार को पोटका कोवाली थाना क्षेत्र के दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण करने पहुंचे।

ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल पोटका एवं कोवाली थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करते हुए, दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने रविवार को पोटका कोवाली थाना क्षेत्र के दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एसपी हाता के श्री श्री सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल एवं हल्दीपोखर के श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल पहुंचे। उन्होंने पंडाल का जायजा लिया एवं पूजा कमेटी के पदाधिकारियों से मिलकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

एसपी ने दुर्गापूजा शांति और हर्सोल्लास से मनाने हेतु पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन की व्यवस्था, वोलेंटियर की तैनाती, पंडाल में महिला व पुरुष भक्तों के अलग अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाने, भीड़ में वाहनों की सुगम पार्किंग व्यवस्था, हेल्प डेस्क बनाने सहित अन्य दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने नवरात्र के पहले दिन सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर डीएसपी रोहित कुमार रजवार,कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, पोटका थाना के सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा, कमेटी के अध्यक्ष मनोज राम व सुरजीत कुंडू, संजय कुंडू, जयदेव मुखर्जी,शैलेन गुहा, कैलाश पात्र, बाप्पा सरकार, संजय कुंडू कृष्णा नंदी,विक्की गुप्ता, सोनू अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button