Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

गोलमुरी में रजत जयंती वर्ष पर न्यू बॉयज क्लब जगधात्री पुजा कमिटी के द्वारा आयोजित हुआ एक दिवसीय रक्तदान शिविर. 52 यूनिट रक्तदान के साथ पुजा का आगाज।

जमशेदपुर - गोलमुरी के ईस्ट बंगाल कॉलोनी में न्यू बॉयज क्लब-26 अक्टूबर 2025 को जगधात्री पूजा कमेटी के सौजन्य से अपने रजत जयंती वर्ष पर पूजा का आगाज रक्तदान शिविर आयोजित कर विधिवत शुरुआत हुआ.

गोलमुरी में रजत जयंती वर्ष पर न्यू बॉयज क्लब जगधात्री पुजा कमिटी के द्वारा आयोजित हुआ एक दिवसीय रक्तदान शिविर. 52 यूनिट रक्तदान के साथ पुजा का आगाज।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर—-

जमशेदपुर – गोलमुरी के ईस्ट बंगाल कॉलोनी में न्यू बॉयज क्लब-26 अक्टूबर 2025 को जगधात्री पूजा कमेटी के सौजन्य से अपने रजत जयंती वर्ष पर पूजा का आगाज रक्तदान शिविर आयोजित कर विधिवत शुरुआत हुआ. जहां पूरे विधि विधान के साथ आगामी 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित श्री श्री मां जगधात्री की पूजा अर्चना में भक्त जन लीन रहते हैं,

वहीं एक ही दिन यानी 30 अक्टूबर को सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी पूजा के दिन को अवसर मान, भक्त सह रक्तवीर योद्धा श्री श्री मां की आराधना करते हुए अस्पताल में इलाजरत उन जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान के जरिए मानव सेवा कर, समाज के नाम आज पुजा के पूर्व 26 अक्टूबर को समर्पित किया. टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।

जिसमें सभी कमेटी के सदस्यों के साथ साथ पीएसएफ के कई सदस्यों ने भी आज इस पावन बेला पर रक्तदान करते हुए रजत जयंती वर्ष के नाम समर्पित किया। इस दौरान 52 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में संरक्षक दीप सेन, सुब्रत रॉय, उज्ज्वल रॉय, उदय शंकर रॉय, बापी कर्मकार, बिजन सरकार, जयश्री कर्मकार, सौमित्र, टीम पीएसएफ के निर्देशक अरिजीत सरकार, दीपक कुमार मित्रा, तपन चंदा, सोमनाथ दत्ता, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी, कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, किशोर साहू, उमा शंकर, धनंजय, शुभंकर, विशाल, रत्नेश महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

Related Articles

Back to top button