Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिशिक्षा

गोपीडीह मे 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन हुआ संपन्न

गोपीडीह मे 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन हुआ संपन्न

गोपीडीह मे 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन हुआ संपन्न

संवाददाता: मुन्ना यादव


हजारीबाग: चलकुशा  प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोपीडीह के देवी मंडप के प्रांगण में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन पूजा ग्रामीणों के द्वारा आयोजन किया गया.मौसम की बेरुखी से परेशान किसानों ने भगवान के शरण में जाकर भगवान इंद्र को मनाने के लिए पूजा-पाठ और कीर्तन-हवन किया। अखंड हरी कीर्तन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अखंड हरी कीर्तन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल हुईं और भगवान की परिक्रमा करते हुए हरे राम, हरे राम, राम-राम हरे-हरे का जाप किया और जल्द बारिश होने की कामना की।अखंड हरि कीर्तन के माध्यम से भगवान इंद्र से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना किये।

 


हजारीबाग जिले में समुचित बारिश नहीं होने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है. खेतों में लगे धान का बीज एवं मकई के फसलें दम तोड़ने की स्थिति में पहुंचने लगी है. इससे किसानों को अभी से ही सुखाड़ की चिंता सताने लगी है। अखंड हरि कीर्तन के
24 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद हरि कीर्तन का समापन कर भंडारा किया गया।जिसमें बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, चलकुशा जिला परिषद सदस्य सविता सिंह,बीडीयो समरेश प्रसाद भंडारी,विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दीपू चौधरी, उप प्रमुख शमशेर आलम, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव,चलकुशा मुखिया आलोक सिंह, सलैयडीह मुखिया सुखदेव यादव, चौबे मुखिया अंशु कुमार, रामदेव यादव, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, लखन साव,मोहसिन कमाल, अनुज रवि एवं ग्रामीण बिंदेश्वर यादव, मुन्ना यादव, इंद्रदेव यादव,सिकंदर यादव, दिनेश मालाकार, पवन यादव, प्रकाश यादव, दिनेश यादव, लोकनाथ यादव, मनोज यादव समेत काफी संख्या मे ग्रामीण शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button