गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गिरिडीह प्रधान गुरुद्वारा से निकाला गया शोभा यात्रा किया नगर भ्रमण जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर किया स्वागत
गिरिडीह ,सिख धर्म के प्रथम गुरु और संस्थापक धन धन श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा से निकला शोभा यात्रा

गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गिरिडीह प्रधान गुरुद्वारा से निकाला गया शोभा यात्रा किया नगर भ्रमण जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर किया स्वागत
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह ,सिख धर्म के प्रथम गुरु और संस्थापक धन धन श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा से निकला शोभा यात्रा इस शोभा यात्रा में सिख समाज के लोग और गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया वही गिरिडीह का वातावरण गुरु-वाणी और भक्ति से सराबोर रहा।

इस अवसर पर शोभा यात्रा (नगर कीर्तन) निकाली गई जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में पंज प्यारे, निशान साहिब और जत्थों द्वारा नगर भर में कर्तव्य एवं सेवा का प्रदर्शन किया गया।

नगर कीर्तन में झांकी, कीर्तन और संगतों की सहभागिता भव्य रूप देखी गई वही जगह-जगह समाज सेवी और सिख समाज के द्वारा स्टॉल लगाकर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी

यह शोभा यात्रा प्रधान गुरुद्वारा से चलकर गांधी चौक बड़ा चौक मुस्लिम बाजार कालीबाड़ी चौक टावर चौक मक़तपुर चौक होते हुए प्रधान गुरुद्वारा में समापन किया गया वही कल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक देव जी का जयंती मनाई जाएगी

वही इस शोभा यात्रा में देवेंद्र सिंह सलूजा डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया अमरजीत सिंह सलूजा चरणजीत सिंह जोरावर सिंह सलूजा सिंह हरमिंदर सिंह बग्गा जगजीत सिंह बग्गा ऋषि सलूजा कुंवरजीत सिंह पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख संगतों ने भाग लिया।




