गिरिडीह से रांची जा रही मां तारा बस का शीशा टूटा, एक महिला सहित तीन जख्मी
गिरिडीह से सुबह छः बजे रांची जा रही मां तारा बस संख्या JH 02AM2458 की शीशा हवा की तेज दबाव के कारण अचानक टूट कर बिखर गया.

गिरिडीह से रांची जा रही मां तारा बस का शीशा टूटा, एक महिला सहित तीन जख्मी
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह से सुबह छः बजे रांची जा रही मां तारा बस संख्या JH 02AM2458 की शीशा हवा की तेज दबाव के कारण अचानक टूट कर बिखर गया. घटना गिरिडीह डुमरी पथ पर मधुबन मोड से आगे छछन्दो के पास सुबह 6:30 बजे की है.

टूटे शीशे की चोट से बस चालक, उपचालक समेत चालक के पीछे केबिन में बैठी एक महिला भी बुरी तरह जख्मी हो गई. चालक के घुटने एवं हाथ उपचालक के हाथ तथा केबिन में बैठी महिला की चेहरे में टूटे कांच का टुकड़ा घुसने से बुरी जख्मी हो गए. बस में यात्रियों संग रांची जा रहे सदर प्रखंड सह सेंट्रल जेल गिरिडीह के पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ. एल एन दास ने अपनी मानवता का मिसाल पेश करते हुए

अपने बैग में रखे फर्स्ट एड किट से सभी जख्मी व्यक्तियों को कांच निकाल कर इलाज किए एवं राहत पहुंचाया. घटना के वक्त गाड़ी काफी तेज चल रही थी. चालक जख्मी होने के बावजुद गाड़ी को नियंत्रित कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया. चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ी घटना घटने से बच गई. बस में करीब चालीस यात्री सवार थे.



