Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से 40 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर l

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महारायडीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

गिरिडीह में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से 40 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर l

गिरिडीह, मनोज कुमार ।

गिरिडीह : जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महारायडीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विवाह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब समधी मिलन कार्यक्रम से ठीक पहले घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में बराती और सराती समेत लगभग 40 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, महारायडीह निवासी शमशेर आलम की बेटी की शादी थी। बारात धोतो गांव से आई थी। शादी समारोह के दौरान समधी मिलन की तैयारी चल रही थी और बड़ी संख्या में लोग घर के सामने एकत्रित थे। इसी बीच अचानक घर का छज्जा गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में छह लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज गिरिडीह और धनबाद के विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस और देवरी अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पलभर में गम में बदल दिया। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button