गिरिडीह में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, डॉ. हैनिमैन को किया पुष्प अर्पित l
विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर संयुक्त औषधालय गिरिडीह में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गिरिडीह में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, डॉ. हैनिमैन को किया पुष्प अर्पित l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर संयुक्त औषधालय गिरिडीह में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. हैनिमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर डॉ. संजय कुमार चौधरी ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक ऐसी उपचार प्रणाली है, जो कम खर्च में प्रभावी इलाज प्रदान करती है और गरीब से गरीब व्यक्ति भी इसका लाभ उठा सकता है।
कार्यक्रम में आयुष स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, जिला योग ट्रेनर एवं अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
इस अवसर पर डॉ. प्रभु कुमार पांडे, डॉ. रविकांत वर्मा, डॉ. संजय कुमार चौधरी, डॉ. पूनम राय, डॉ. क्यूज शहर, अरशद अंसारी, मुरारी राय, गणेश कुमार, पुष्पा शक्ति, आनंद वर्मा, तनु कुमारी, सोनी कुमारी, रूपम श्रीवास्तव, तिलक वर्मा, नवनीत उपाध्याय, आशीष कुमार, अंबर, प्रशांत सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था।




