गिरिडीह में फूड सेफ्टी अभियान, मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से खाद्य पदार्थों की हुई जांच l
गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। फूड इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में चलाए गए

गिरिडीह में फूड सेफ्टी अभियान, मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से खाद्य पदार्थों की हुई जांच l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : उपायुक्त के निर्देश पर शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। फूड इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न दुकानों, ठेला एवं खोमचे पर बिक रहे खाद्य पदार्थों की जांच की गई।

अभियान के दौरान रांची स्टेट फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री की चार सदस्यीय टीम द्वारा मोबाइल फूड टेस्टिंग व्हीकल के माध्यम से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई। टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर मौके पर ही परीक्षण किया और लोगों को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक किया।

फूड इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना तथा आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने एवं गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश दिया।
मौके पर मेडिकल टीम के रूप में शुभम, रोहित, पंकज, उदय एवं मनीष कुमार मौजूद थे।




