गिरिडीह में RSS का शक्ति प्रदर्शन! विजयादशमी पर सैकड़ों स्वयंसेवकों का पथ-संचलन, शस्त्र पूजन के साथ दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
गिरिडीह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी उत्सव के अवसर पर भव्य पथ-संचलन का आयोजन किया गया।

गिरिडीह में RSS का शक्ति प्रदर्शन! विजयादशमी पर सैकड़ों स्वयंसेवकों का पथ-संचलन, शस्त्र पूजन के साथ दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी उत्सव के अवसर पर भव्य पथ-संचलन का आयोजन किया गया। सोमवार को झंडा मैदान से निकले इस पथ-संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पथ-संचलन पुनः झंडा मैदान पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह मोहन कच्छप और जिला कार्यवाह वीर प्रताप ने भारत माता, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार तथा गुरुजी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शस्त्र पूजन किया।

संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश और पंच परिवर्तन पर जोर कार्यक्रम में बौद्धिककर्ता मोहन कच्छप ने अपने संबोधन में कहा कि विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष को पूरा कर 101वें वर्ष में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा कि संघ भारत के साथ-साथ विदेशों में भी निःस्वार्थ भाव और प्रामाणिकता के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जब-जब हिंदू समाज संगठित हुआ है, तब-तब देश के दुश्मनों को पीछे हटना पड़ा है। भारत को परम वैभव तक पहुंचाना संघ का उद्देश्य है। संघ शाखाओं के माध्यम से समाज और व्यक्ति को जोड़ने का कार्य करता है।
मोहन कच्छप ने बताया कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ पंच परिवर्तन और शाखा विस्तार के आधार पर अपने कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।

संघ प्रार्थना के साथ हुआ समापन कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश रंजन सिंह, नगर कार्यवाह अमरदीप कुमार सोनू, जिला प्रचारक निरंजन जी, नलिन कुमार, अमित कुमार, आकाश, मनीष, शिव गौरव पांडेय और अनुराग सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

वहीं, भाजपा नेता विनय सिंह, रविंद्र पांडेय, जयप्रकाश वर्मा, संतोष गुप्ता और विनोद सिन्हा के अलावा भाजपा नेत्री विनीता कुमारी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। अंत में संघ प्रार्थना के साथ विजयादशमी उत्सव का समापन हुआ।




