Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह-पचम्बा सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, दर्जनों दुकानदारों को नोटिस जारी

गिरिडीह-पचम्बा सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमणों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

गिरिडीह-पचम्बा सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, दर्जनों दुकानदारों को नोटिस जारी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह-पचम्बा सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमणों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। समीक्षा बैठक के बाद अंचल प्रशासन ने अतिक्रमित दुकानों और संरचनाओं की पहचान पूरी कर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है।

बिहार लैंड एनक्रोचमेंट एक्ट, 1956 की धारा 3 के अंतर्गत दर्ज अतिक्रमण केस संख्या 03/2025-26 में करीब 15 से 20 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में दुकानदारों से पूछा गया है कि अब तक अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया गया।

साथ ही सभी दुकानदारों को 13 दिसंबर की सुबह 11 बजे संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने तथा शोकॉज नोटिस का उत्तर देने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अतिक्रमण हटाने के लिए बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, सड़क निर्माण में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button