Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

गिरिडीह जिला तैलिक साहू समाज के द्वारा आहूत नायक बाबा के पूजन में हुआ खरना पूजन 

गिरिडीह जिला तैलिक साहू समाज के द्वारा आहूत नायक बाबा के पूजन में हुआ खरना पूजन 

गिरिडीह जिला तैलिक साहू समाज के द्वारा आहूत नायक बाबा के पूजन में हुआ खरना पूजन 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

     गिरिडीह : तैलिक साहू सभा के तत्वाधान में तैलिक तरुण संघ और साहू विकास समिति के निर्देशन में साहू धर्मशाला पेठियाटांड, पचम्बा में समाज के कुलदेवता नायक बाबा के पांच दिवसीय पूजन कार्यक्रम में आज खरना प्रसाद का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में पूरे श्रद्धा के साथ नायक बाबा का पूजा की गई तथा खरना प्रसाद को सभी श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों पुरुष महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत कल महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा। साहू समाज के कुलदेवता नायक बाबा का पूजन कार्यक्रम प्रत्येक 5 वर्ष में

में की जाती है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि आज नायक बाबा के खरना पूजन का कार्यक्रम था। समाज की महिलाओं पुरुषों ने पूरे श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना किया। जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि कल हमारा महाप्रसाद वितरण का दिन है। कल बाबा का पूजा के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा । जिसमें पूरे जिले से 20000 लोगों के भाग लेने की संभावना है। कल के कार्यक्रम में बड़कागांव विधायिका सुश्री अंबा प्रसाद मुख्य अतिथि तथा कोडरमा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्षा श्रीमती शालिनी गुप्ता, उद्योगपति मोहन साव, चेतू साव, खिरो साव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश कुमार साहू ,चंदन साव ,अमित साव, मोहित प्रसाद महतो ,अनूप साहू शंकर साहू ,संजय साहू बबलू , मोहन साव सहित कई लोगों का अहम योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button