Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
गिरिडीह के नए डीसी रामनिवास यादव ने पदभार ग्रहण किया
गिरिडीह के नए डीसी रामनिवास यादव ने पदभार ग्रहण किया

गिरिडीह के नए डीसी रामनिवास यादव ने पदभार ग्रहण किया
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह जिले के नए डीसी के रूप में रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपना योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से प्रभार लिया। सर्वप्रथम नवनियुक्त उपायुक्त ने उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

जिले के निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने भी नए उपायुक्त रामनिवास यादव को बुके देकर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।