Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

खैरपाल गांव में आस्था के महापर्व श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पोटका प्रखंड अंतर्गत खैरपाल,हाड़ियान समेत अन्य गांव में आस्था का महां पर्व श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया।

खैरपाल गांव में आस्था के महापर्व श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत खैरपाल,हाड़ियान समेत अन्य गांव में आस्था का महां पर्व श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। बही खैरपाल गांव में श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा, संन्यासी बाबा मंदिर से शुरू होकर दुर्गा मंदिर, होते हुए मौसी बाड़ी पहुंचा।

 

इस रथ यात्रा के दौरान, रथ खींचने खैरपाल के अलावे अगल-बगल गांव से उपस्थित बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मोके पर रथयात्रा के मुख्य संयोजक अनादि राणा ने कहा कि गांव में रथयात्रा का 29 वां वर्ष है।बही रथयात्रा शुरू होने के पूर्व पुरे वैदिक रीति रिवाज के साथ, पूजा अर्चना कर श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु,बलभद्र एवं शुभद्रा की प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया साथ ही भक्तों के जय जगन्नाथ,जय जगन्नाथ के उदघोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

रथ यात्रा के मौके पर मुखिया देवी भूमिज, अनाधि राणा,रासबिहारी राणा, तारिणी राणा, विवेकानंद भट्ट मिश्रा, मनोरंजन मिश्र, कान्हु बेरा, माणिक राणा, , रंजीत राणा,, डीजेन दास, राजकुमार साव ,पीकू भट्टमिश्र, कमललोचन मिश्रा, शिव दीक्षित, सनत राणा, गणेश दास, पप्पू राणा, नीपू राणा आदि के साथ सहित सैंकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button