Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने लहराया परचम

पारा मेडिकल के परीक्षा का परिणाम जारी

संयुक्ता न्यूज डेस्क

रांची – झारखंड पारा मेडिकल के परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। जिसमें पी.डब्ल्यू.डी चौक स्थित ज्ञान ज्योति पारा मेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज के छात्र -छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इस संस्थान से कुल 46 छात्र-छात्राओं ने ड्रेसर कोर्स की परीक्षा दी थी, जिसमें 44 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए। संस्थान के विद्यार्थियों का सफलता शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर पारा मेडिकल कोर्स में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं में हर्ष और खुशी व्याप्त है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक शंभू कुमार ने कहा कि हमारे छात्र-छात्राओं की सफलता के लिए उनकी कड़ी मेहनत लगन और शिक्षकों का बेहतरीन मार्गदर्शन रहा। निदेशक शंभू कुमार ने अपने शिक्षक मनोज कुमार, श्वेता सिंह, मोहन कुमार सहित सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि उनके सही मार्गदर्शन के बदौलत आने वाले वर्षों में संस्थान के विद्यार्थी विभिन्न कोर्सों में अपनी सफलता का परचम लहराते रहेंगे। इसके लिए संस्थान अपने छात्र- छात्राओं और शिक्षकों को हर सुविधा देने का प्रयास करेगा।

विदित हो कि इस संस्थान के पूर्ववर्ती छात्र जो विभिन्न कोर्सों में पास कर चुके हैं, सभी छात्र- छात्राएं सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान में नियोजित होकर बेहतर कैरियर को प्राप्त कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button