Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन, पारसनाथ स्टेशन पर जाम; ट्रेन परिचालन पूरी तरह बाधित

गिरिडीह तीन राज्यों में एक साथ शुरू हुए रेल टेका–डहर छेका आंदोलन के तहत शनिवार को गिरिडीह के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर कुड़मी समाज के हजारों लोग जुटे और रेलवे ट्रैक को पूरी तरह जाम कर दिया।

कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन, पारसनाथ स्टेशन पर जाम; ट्रेन परिचालन पूरी तरह बाधित

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह तीन राज्यों में एक साथ शुरू हुए रेल टेका–डहर छेका आंदोलन के तहत शनिवार को गिरिडीह के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर कुड़मी समाज के हजारों लोग जुटे और रेलवे ट्रैक को पूरी तरह जाम कर दिया। आंदोलन में डुमरी के विधायक जयराम महतो और बगोदर के विधायक नगेंद्र महतो भी शामिल हुए। दोनों विधायकों ने कहा कि यह आंदोलन समाज के हक और अधिकार की लड़ाई है।

जयराम महतो ने कहा, “राजनीतिक साजिश के तहत हमें एसटी सूची से हटाया गया। हम किसी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि अपने समाज के लिए यहाँ आए हैं। इस आंदोलन को समझने में कुछ समय जरूर लगा, लेकिन आज और हमेशा मैं अपने समाज के साथ खड़ा हूँ।”

वहीं, बगोदर विधायक नगेंद्र महतो ने कहा कि सरकार को कुड़मी समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समाज को फिर से एसटी सूची में शामिल नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।

आंदोलन का असर रेलवे परिचालन पर व्यापक रूप से पड़ा। दिल्ली–भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (22812) को पारसनाथ स्टेशन से पहले चौधरीबांध स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके अलावा कई मालगाड़ियां भी अलग-अलग स्थानों पर खड़ी कर दी गईं। स्थिति यह रही कि पूरा ट्रेन परिचालन बाधित होकर ठप पड़ गया।

Related Articles

Back to top button