कुआं में डूबने से 29 वर्षीय युवक की मौत।
कुआं में डूबने से 29 वर्षीय युवक की मौत।

कुआं में डूबने से 29 वर्षीय युवक की मौत।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपीडीह निवासी राम बाबू मालाकार 29 वर्ष पिता राजू मालाकार का मंगलवार शाम को कुएं मे डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों के द्वारा बताया गया कि मंगलवार को देर शाम काम करके घर के बगल कुआं में नहाने के क्रम में फिसलने के कारण कुएं में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण कुएं के पास जमा हो गए। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन पानी के बहुत नीचे चले जाने से निकालने में देर हुई तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। कुआं पानी से लबालब भरा था जिस कारण डूबे हुए व्यक्ति का अता पता नहीं चल रहा था। जबकि कुएं के पास सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हो चुके थे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से झगड़ की सहारे डूबे हुए व्यक्ति का शव को निकाला। राम बाबू मालाकार अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बच्चे को छोड़ गये। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को ढांढस बंधाने बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के भाई समाजसेवी रवि निराला चलकुशा मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह

मनैया मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि लखन साव,वार्ड सदस्य सिकंदर यादव, बिंदेश्वर यादव, इंद्रदेव यादव, तुलसी यादव, अशोक दास, निर्मल यादव लोकनाथ,अलखदेव सिंह, केदार यादव,उमेश यादव,सुरेश यादव, दिनेश यादव, आनंद यादव,सुरेश पांडेय,राजकुमार पाण्डेय,अशोक पांडेय, सुरेश सिंह एवं काफी संख्या में लोग पहुंचे।



