कालिका गूंज में कार्यक्रम आयोजित कर सीसीगभग 100 जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया
कालिका गूंज में कार्यक्रम आयोजित कर सीसीगभग 100 जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया

कालिका गूंज में कार्यक्रम आयोजित कर सीसीगभग 100 जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया
गिरिडीह, मनोज कुमा
गिरिडीह: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो. विनीता कुमारी ने मंगलवार को सिरसिया स्थित कालिका गूंज में कार्यक्रम आयोजित कर सीसीगभग 100 जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। बताया गया की बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीबों व जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर वृद्ध महिला पुरुष व असहाय खुश दिखे। इस बाबत प्रो. विनीता कुमारी ने बताया कि बढ़ते ठंड में लगातार जरुरतमंदों को कंबल मुहैया कराया जा रहा है। कहा कि आगे भी ठंड के मौसम तक कंबल का वितरण जारी रहेगा।

कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जरुरतमंदों को कंबल दिया जा रहा है। मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, ज्योतिष शर्मा, समीर दीप, सुरेश सिन्हा, अमित पासवान, सुरेश गुप्ता, अनिल रजक, अशोक राम, संध्या देवी, सीमा सिन्हा, सुनील रजक, मनीष तिवारी, सुनील बर्मन, राम भरोसा, बासुदेव राम, राकेश सिन्हा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


