Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया महाराज जरासंध का वार्षिक महोत्सव

गिरिडीह, ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को धूमधाम से गिरिडीह में महाराज जरासंध का वार्षिक महोत्सव मनाई गई।

ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया महाराज जरासंध का वार्षिक महोत्सव

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को धूमधाम से गिरिडीह में महाराज जरासंध का वार्षिक महोत्सव मनाई गई। इसके पहले गिरिडीह हाई स्कूल मैदान से महाराज जरासंध के वार्षिक महोत्सव को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकली। इसमें हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलग अलग प्रखंडों ओर बाहर से लोग आए हुए थे। शोभायात्रा हाई स्कूल मैदान से झंडा मैदान होते हुए जारासंध चौक पहुंची, जहां समाज के लोगों ने मगध प्रथम सम्राट महाराज जरासंध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया और उनके शौर्य, पराक्रम एवं समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया। यहां उपस्थित लोगों ने महाराज जरासंध के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात शोभायात्रा टावर चौक, कालीबाड़ी चौक ,मकतपुर, बजरंग चौक होते हुए बारमसिया स्थित सवेरा चित्र मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयघोष और पारंपरिक गीत-संगीत ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं पारंपरिक परिधानों में नजर आईं, जबकि बच्चे समाज की संस्कृति और विरासत से जुड़े प्रतीकों के साथ चल रहे थे। सवेरा चित्र मंदिर परिसर में चंद्रवंशी मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

जहां समाज की एकता, शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक उत्थान पर विचार-विमर्श किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर संगठन के वरीय नेताओं ने कहा कि देवघर जिला में घटित घटना में युवा नेता राहुल कुमार चंद्रवंशी को गलत तरीके से फसाया गया है

हम मांग करते हैं की घटना का सीबीआई जांच किया जाए और जो निर्दोष हो उस पर कार्रवाई की जाए वही समाज की एकता और अखंडता पर बल दिया गया और केंद्र सरकार और राज्य सरकार से चंद्रवंशी समाज को सीएनटी एक्ट से बाहर करने की मांग की गई । आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश संयोजक अजीत कुमार पप्पू, प्रदेश अध्यक्ष भीम रवानी, राष्ट्रीय सचिव संजू देवी, नगर अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राम के साथ-साथ प्रदोष चंद्रवंशी, अनिल राम, अशोक राम गोपाल चंद्रवंशी, राहुल चंद्रवंशी,सहित अन्य समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button