एमपीएल प्रबन्धन की जन व मजदूर विरोधी एवं मनमानी से जन मानस व मजदूरों में आक्रोश ब्याप्त हो गया है ।
एमपीएल प्रबन्धन की जन व मजदूर विरोधी कारगुजारियों व मनमानी के विरुद्ध 10 सूत्री मांगों के समर्थन में एमपीएल कामगार यूनियन द्वारा उठाये जा रहे आंदोलन को झामुमो ने भी समर्थन पत्र विधायक अरुप चटर्जी को सौपा

एमपीएल प्रबन्धन की जन व मजदूर विरोधी कारगुजारियों व मनमानी के विरुद्ध 10 सूत्री मांगों के समर्थन में एमपीएल कामगार यूनियन द्वारा उठाये जा रहे आंदोलन को झामुमो ने भी समर्थन पत्र विधायक अरुप चटर्जी को सौपा
निरसा : एमपीएल प्रबन्धन की जन व मजदूर विरोधी एवं मनमानी से जन मानस व मजदूरों में आक्रोश ब्याप्त हो गया है । एमपीएल के दस किलोमीटर के दायरे में प्रबन्धन द्वारा विकास कार्यों की अनदेखी एवं मजदूर विरोधी नीतियों को देखते हुये एमपीएल कामगार यूनियन के अध्यक्ष सह विधायक अरुप चटर्जी ने पिछले दिनों हुये बैठक में प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फुंक दिया है ।
इस आंदोलन में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधि जिला सह सचिव श्री तपन तिवारी , प्रखंड अध्यक्ष श्री सन्नि सोरेन, प्रखंड सचिव जहांगीर खान ने आंदोलन को समर्थन देने का एक पत्र विधायक को सौपा ।

सूत्र बताते हैं कि जनहित व मजदूरों की समस्याओं के सम्बंधित मुखिया अपर्णा देवी,पालरपुर पंचायत,मुखिया बसंती मुर्मू,मदनडीह पंचायत ,जेएमएम के जिला सह सचिव तपन तिवारी,एवं निरसा प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी सोरेन ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को समस्या के निराकरण हेतु पत्र दिया था ।
विधायक मथुरा महतो ने समस्या के निराकरण हेतु जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में एमपीएल के सीईओ को 23/07/25 को पत्र प्रेषित किया । दो माह बीत जाने के बावजूद प्रबन्धन ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया । अबतक कोई वार्ता करने की जुर्रत नही की । एमपीएल प्रबन्धन का हठधर्मिता का पराकाष्ठा नही तो क्या है ? यही कारण है कि निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने आंदोलन का बिगुल फुंक दिया है ।



