Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशपुरस्कारलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल के लिए गौरवपूर्ण क्षण,प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई

उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (NCRBSG), आगरा मंडल के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल के 11 सदस्यों ने छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक 09 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी में सफलतापूर्वक सहभागिता की।

इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में उत्कृष्ट सहभागिता एवं अनुशासनपूर्ण प्रदर्शन के लिए उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल के दल को छत्तीसगढ़ के माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय, माननीय शिक्षा मंत्री महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान टीम की निष्ठा, अनुशासन, सेवा भावना एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। एनसीआरबीएसजी आगरा मंडल निरंतर सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है।

इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल ने उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button