Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातू में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित l

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातू में बच्चों के बीच विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया।

उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातू में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित l

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर/ पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातू में बच्चों के बीच विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। डालसा के पी एल वी ने स्कूली बच्चों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराया, साथ ही हमारे देश के संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकार और कर्तव्य,शिक्षा के अधिकार,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट,बाल विवाह,बाल श्रम,घरेलू हिंसा,नशा मुक्ति,डायन प्रथा,मानव तस्करी,साइबर ठगी,वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगोंजनों को दिए गए अधिकार के बारे मे जानकारी दिया गया।

बच्चों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने,नियमित स्कूल आने,पानी का संरक्षण करने,पेड़ लगाने,बड़े को सम्मान करने एवं एक दूसरे का मदद करने का सलाह दिया गया। इस शिविर में विद्यालय के प्रधान अध्यापक अमित कुमार सिंह, जुनूल पूर्ति,छाया कुमारी,उत्पल मंडल,जादूनाथ गोप,रबीजा हिना कुजूर,बुधन हांसदा एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू,बसंती सरदार,राजेश माहली,मकरो कर्मकार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button