आरोग्यम हॉस्पिटल में शुरू हुआ न्यूरो का साप्ताहिक ओपीडी सेवा
दर्जन न्यूरो मरीजों को दिया उचित परामर्श

संयुक्ता न्यूज डेस्क
हजारीबाग – हजारीबाज के प्रसिद्ध निजी हॉस्पिटल एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में न्यूरो की साप्ताहिक ओपीडी सेवा गुरुवार से शुरू हुई। हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और आसपास के लोगों को अब न्यूरो सर्जन से दिखवाने के लिए राजधानी रांची या अन्य बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है। न्यूरो से संबंधित मरीज सुलभता से आरोग्यम हॉस्पिटल परिसर में ही अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक से चिकित्सीय परामर्श ले पाएंगे। गुरुवार को रांची के मेदांता हॉस्पिटल के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ.ए.के.झा साप्ताहिक ओपीडी सेवा के तहत डेढ़ दर्जन न्यूरो के मरीजों को देखा और बेहतर चिकित्सीय परामर्श दिया ।
इस बाबत आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने बताया कि हजारीबाग जिससे छोटे शहरों में भी बड़े शहरों की मुताबिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर हम कटिबद्ध हैं ताकि लोगों को अपने ही शहर में बिना अत्यधिक समय गवाएं और अत्यधिक खर्च किए हर प्रकार की सुविधा मिले



