Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आपकी योजना ,आपकी सरकार आपके द्वार , कार्यक्रम के तहत जानमडीह पंचायत भवन परिसर में सात पंचायतों के लिए सेवा अधिकार सप्ताह का आयोजन।

पोटका प्रखंड अंतर्गत जानमडीह पंचायत भवन परिसर में शनिवार को आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सात पंचायतों जानमडीह,हरिणा,नारदा,जामदा,टांगराईन,कोवाली, एवं,चाकड़ी के लिए सेवा अधिकार सप्ताह का आयोजन किया गया।

आपकी योजना ,आपकी सरकार आपके द्वार , कार्यक्रम के तहत जानमडीह पंचायत भवन परिसर में सात पंचायतों के लिए सेवा अधिकार सप्ताह का आयोजन।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत जानमडीह पंचायत भवन परिसर में शनिवार को आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सात पंचायतों जानमडीह,हरिणा,नारदा,जामदा,टांगराईन,कोवाली, एवं,चाकड़ी के लिए सेवा अधिकार सप्ताह का आयोजन किया गया। ईस कार्यक्रम का शुभांरभ विधायक संजीव सरदार के प्रतिनिधि के रुप मे उपस्थित मनोरंजन सरदार,जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, प्रभारी पदाधिकारी सह एलआरडीसी सच्चिदानंद महतो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मौके पर शिविर में स्टल लगाकर अबुआ आवास,जाति,आय, आवासीय प्रमाणपत्र, आदि योजनाओं बारे में जानकारी देते हुए इसका लाभ दिया गया । इस अवसर पर अबुआ आवास का गृह प्रवेश ,पेंशन योजना के लाभूकों चाबी व पेंशन स्वीकृत पत्र दिया गया।

शिविर में जाति, आवासीय ,गोदभराई , अन्नप्रासन , वन विभाग द्वारा लाभूकों के बीच हाथी से फसल नुकसान के लिए मुआवजा आवेदन, स्वास्थ्य जांच , जन्म प्रमाण पत्र , मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचल अधिकारी निकीता बाला,कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान,बीपीआरओ मनोज सिन्हा, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर रजनी महाकुड़, मुखिया कालीपद सरदार, सरस्वती मुर्मू, संगीता सरदार,जीमा सरदार,असीत सरदार,मीरू सरदार,व सुचित्रा सरदार, प्रभारी मुखिया काजल बारिक ,पशुपालन पदाधिकारी डा प्रदीप कुमार, रघुनाथ सरदार एवं 18 विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button