Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव गौरव कुमार ने सीएनटी जमीन को अवैध तरीके से निबंध करने का आरोप

गिरिडीह, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव गौरव कुमार ने सीएनटी जमीन को अवैध तरीके से निबंधन करने का आरोप संबंधित अधिकारियों पर लगाया है।

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव गौरव कुमार ने सीएनटी जमीन को अवैध तरीके से निबंध करने का आरोप संबंधित अधिकारियों पर लगाया है

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव गौरव कुमार ने सीएनटी जमीन को अवैध तरीके से निबंधन करने का आरोप संबंधित अधिकारियों पर लगाया है। गुरुवार मीडिया को इसकी जानकारी दी गई। इस संबंध में भुक्तभोगी विकास कुमार तांती ने जिला अवर निबंधक को आवेदन देकर रजिस्ट्री की गई जमीन को रद्द करने की मांग की है।

बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र के कोलड़ीहा मौजा में थाना नंबर 228 खाता नंबर 17 एवं प्राइस प्लॉट नंबर 807 एवं 810 रकवा 5 डिसमिल जिसपर मकान बना हुआ है उसे अवैध ढंग से नकली कागजात बनाकर गलत तरीके से निबंधन कर दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश सचिव गौरव कुमार ने बताया कि जिला निबंधक पदाधिकारी और अन्य कर्मचारी के मिली भगत से अवैध रूप से सीएनटी जमीन का रजिस्ट्री कर दिया गया है,

जो गलत है। कहा कि रजिस्टार को पहले अंचल कार्यालय से जमीन के बारे में जानकारी लेना चाहिए था। इन्होंने उपायुक्त से जिन्होंने जमीन की रजिस्ट्री करवाई है और अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। वही इस बाबत रजिस्टार बालेश्वर पटेल ने मौखिक रूप से बताया कि गलती पाया गया है। सम्बंधित लोगो को नोटिस भेजा गया है। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

Back to top button